प्रिय मित्रों realtimekhabar.com की तरफ से आप सब के लिए पेश है Current Affairs Today : 22 अप्रैल 2025, आज के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स Banking, SSC, Railway,जैसे सभी exams के लिए ,जिन्हें जान कर आपकी तैयारी होगी और भी अपडेट और आपको बनाएगी स्मार्ट । तो चलिए जानते हैं आज के सभी Current Affairs Today : 22 अप्रैल 2025 |

Current Affairs Today : 22 अप्रैल 2025
1) सऊदी अरब भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार-सऊदी अरब भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है जबकि सऊदी अरब के लिए भारत दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है। वित्त वर्ष 2023-24 में सऊदी अरब के लिए भारत से आयात लगभग 31 अरब 42 करोड अमरीकी डॉलर का था जबकि निर्यात 11 अरब 56 करोड डॉलर का था।
2) रोमन कैथोलिक चर्च के आध्यात्मिक नेता पोप फ्रांसिस (जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।
पोप फ्रांसिस को गरीबों की आवाज़ के रूप में जाना जाता है जिन्होंने कैथोलिक चर्च को नया रूप दिया। पोप फ्रांसिस 2013 में पहले लैटिन-अमेरिकी पोप बने और चर्च के इतिहास में सबसे उम्रदराज पोप में से एक थे।
3) रूस के रास्ट्रपती पुतिन ने अपनी सरकार को नेशनल सुपर कंप्यूटर सेंटर बनाने के निर्देश दिए हैं – जिसका उद्देश्य रूसी शोधकर्ताओं को उन्नत कंप्यूटिंग शक्ति तक पहुंच प्रदान करना है

4) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने इस वर्ष फरवरी माह के दौरान कुल 16 लाख 10 हजार सदस्यों की वृद्धि दर्ज की है– अगर फरवरी 2024 की बात करें तो उसकी तुलना में ये लगभग 4 प्रतिशत अधिक है।

5) भारतीय नौसेना ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में मालदीव के तटरक्षक जहाज एमएनडीएफ हुरवी की मरम्मत सफलतापूर्वक पूरी की।

6) केंद्र सरकार ने घरेलू उद्योग (Domestic Industry) की सुरक्षा के लिए इस्पात आयात पर 12% सुरक्षा शुल्क (Safeguard Duty) लगाया है।

7) भारत का बुनियादी ढांचा उत्पादन इस साल मार्च में सालाना आधार पर 3.8 प्रतिशत बढ़ा है

8)भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 18 अप्रैल 2025 को अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल दिवस (विश्व धरोहर दिवस) पर अपने संरक्षित स्मारकों में निःशुल्क प्रवेश की घोषणा की है।

9)भारतीय खगोलविदों ने देवस्थल ऑप्टिकल टेलीस्कोप (डीओटी) का उपयोग करते हुए 4.3 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक धुंधली आकाशगंगा में एक मध्यम द्रव्यमान वाले ब्लैक होल (आईएमबीएच) का पता लगाया है और उसके द्रव्यमान को सटीक रूप से मापा है।

10) 17 वां सिविल सेवा दिवस 21 अप्रैल 2025 को मनाया गया – प्रधानमंत्री ने 17वें राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर सिविल सेवकों को संबोधित किया और लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार (PMAEPA) से सम्मानित किया।

11)18th April 2025 को विश्व धरोहर दिवस मनाया गया है।
ये हैं Current Affairs Today : 22 अप्रैल 2025, आज के सभी महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स !
Pingback: Current Affairs Today : करंट अफेयर्स 23 और २4 अप्रैल 2025 - Real Time Khabar
Pingback: Current Affairs Today In Hindi : जानें करंट अफेयर्स 25 और 26 अप्रैल 2025 - Real Time Khabar